Maiya Samman Yojana Online Apply 2025: झारखंड सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मैया सम्मान योजना की शुरुआत की है इस योजना का उद्देश्य गरीब और मध्यम वर्गीय महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि वे अपने घरेलू खर्चों को आसानी से पूरा कर सकें अब तक 6 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और इस बार सरकार 7वीं और 8वीं दोनों किस्तों को एक साथ जारी करने की योजना बनाई
जिससे लाभार्थियों को ₹5000 का भुगतान मिलेगा योजना के तहत, प्रथम चरण में 10 जिलों की 38 लाख महिलाओं के खातों में राशि भेजी जा रही है हालांकि, कुछ स्थानों पर योजना में धांधली के मामले भी सामने आए हैं, जैसे कि रांची के तमाड़ से एक मामला जहां 112 लाभार्थियों की राशि गलत तरीके से एक ही अकाउंट में भेजी जा रही थी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में, इस योजना के तहत महिलाओं को तीन महीने की राशि एक साथ दी जा रही है, जिससे उनके खातों में ₹7500 जमा हो रहे हैं
सातवीं किस्त का इंतजार: लाभार्थी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं कि उनका नाम इस योजना में शामिल है या नहीं लाभार्थी अपना नाम चेक करने के लिए मैया सम्मान योजना झारखंड ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं और लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक विवरण सत्यापित कर सकते हैं।
Maiya Samman Yojana Online Apply कैसे करे?
मैयां सम्मान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां पर रजिस्ट्रेशन का विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक करके आपको अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा। फॉर्म में आपको अपनी निजी जानकारी जैसे नाम, पता, जिला, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करनी होगी। इसके बाद, रजिस्ट्रेशन फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको मेनू में जाकर मईयां सम्मान योजना का फॉर्म PDF डाउनलोड करना होगा।
फिर, फॉर्म का प्रिंटआउट निकालें और उसमें अपनी पूरी जानकारी जैसे नाम, पता, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, बैंक खाता विवरण आदि भरें। आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी दस्तावेज भी जोड़ने होंगे। इसके बाद, आपको अपना आवेदन नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत केंद्र, या राज्य में आयोजित शिविरों में जमा करना होगा। आवेदन को आंगनबाड़ी सेविका, पंचायत सेविका या शिविर के सहयोगी द्वारा भरा जाएगा। आवेदन जमा करने के बाद आपको योजना की रसीद प्राप्त होगी। इस तरह से आप मईयां सम्मान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Maiya Samman Yojana Status Check कैसे करे?
मैयां सम्मान योजना की लाभार्थी सूची (Maiya Samman Yojana Beneficiary List) चेक करने के लिए आप निम्नलिखित तरीके अपना सकते हैं:
ये भी जानिये:- मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का स्टेटस कैसे चेक करें?
ऑनलाइन लाभार्थी सूची चेक करने के कदम:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले झारखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इस वेबसाइट पर मैयां सम्मान योजना के बारे में पूरी जानकारी और लाभार्थी सूची उपलब्ध होती है।
- लाभार्थी सूची का लिंक ढूंढें: वेबसाइट पर आपको “मैयां सम्मान योजना” के अंतर्गत लाभार्थी सूची देखने का एक विकल्प मिलेगा। यह लिंक सामान्यत: योजनाओं या लाभार्थी सूची के सेक्शन में मिलेगा।
- लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक करें: लिंक पर क्लिक करने के बाद, आपको अपनी जिला, ब्लॉक, या पंचायत का चयन करना होगा। इसके बाद आप अपनी आधार कार्ड संख्या या बैंक खाता नंबर डालकर अपना नाम चेक कर सकते हैं।
- लिस्ट डाउनलोड करें: अगर आप अपने जिले या पंचायत की पूरी सूची देखना चाहते हैं, तो आप इसे PDF रूप में डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसमें आपको सभी लाभार्थियों के नाम, बैंक खाता विवरण, और अन्य जानकारी मिलेगी
झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के लिए पात्रता
- आवेदक महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- महिला का परिवार गरीब या मध्यम वर्गीय होना चाहिए।
- महिला के पास बैंक खाता और आधार कार्ड होना चाहिए।
- आवेदक का आय कम होना चाहिए और सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता मानकों को पूरा करना चाहिए।
Maiya Samman Yojana Online Apply required document
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- वोटर आईडी
- पैन कार्ड
- बैंक पासबुक
- स्व-घोषणा पत्र